636 लोगों की हो चुकी है मौत कोरोना वायरस का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा, इस संक्रमण से बचने के उपाय
A1worldnews कोरोना वायरस चीन में भयानक रूप से फैल रहा है। चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 636 हो गयी है, जबकि 31,161 लोगों में इस संक्रमण के पाये जाने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार काे चीन की सरकारी स्वास्थ्य समिति ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। चीन की सरकारी स्वास्थ्य समिति के मुताबिक 6 फरवरी की मध्यरात्रि तक उसे 31 प्रांतों से जानकारी मिली, जिसके अनुसार कोरोना वायरस के 31,161 लोगों में संक्रमण पाए जाने की पुष्टि हुई है। गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस से 563 लोगों की मौत हो गयी थी और 28,018 मामलों की पुष्टि हुई थी। अभी तक यही माना जा रहा है कि सांप और चमगादड़ इस वायरस के वाहक हैं हमें इस बारिश से बचने के लिए यही सलाह है कि कुछ समय के लिए हम लोगों को मांस का सेवन बंद कर देना चाहिए जब तक की इस वायरस का प्रभाव खत्म...